मिर्जाचक दहिया में 4 माह से बंद पड़ी है स्ट्रीट लाइट, ग्रामीणों ने जताई नाराजगी
गोड्डा, मई 15 -- महागामा, प्रतिनिधि। महगामा प्रखंड क्षेत्र के मिर्जाचक दहिया गांव में मस्जिद के समीप लगी स्ट्रीट लाइट पिछले करीब चार माह से खराब पड़ी हुई है। स्ट्रीट लाइट बंद रहने से स्थानीय ग्रामीणों एवं राहगीरों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। खासकर रात के समय अंधेरा रहने के कारण लोगों में भय का माहौल बना रहता है। ग्रामीणों का कहना है कि मस्जिद के आसपास हमेशा लोगों की आवाजाही लगी रहती है, लेकिन लाइट खराब होने के कारण रात में आने-जाने में दिक्कत होती है।स्थानीय लोगों ने बताया कि कई बार संबंधित विभाग एवं जनप्रतिनिधियों को इसकी जानकारी दी गई, लेकिन अब तक मरम्मत की दिशा में कोई पहल नहीं की गई। ग्रामीणों ने कहा कि बरसात का मौसम नजदीक है और अंधेरे के कारण सांप-बिच्छू एवं अन्य दुर्घटनाओं का भी खतरा बना रहता है। वहीं नमाज पढ़ने आने वा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.