बिजनौर, अप्रैल 9 -- मिर्ज़ा मुल्तानी वेलफेयर सोसाइटी के जिम्मेदारान की एक आल इंडिया बैठक में रईस दादा व मो. नासिर के नूरसराय स्थित आवास पर आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता वयोवृद्ध शिक्षाविद् मोहम्मद दाऊद मुल्तानी व संचालन डाक्टर नसीम एवं मोहम्मद सिद्धिक ने किया। बिरादरी के अखिल भारतीय अध्यक्ष मोहम्मद उसमान एवं सलीम ने बिरादरी की खुशहाली, तरक्की भाईचारे, शिक्षा, कुरीतियों, रूढ़िवादी चलन में बदलाव को लेकर बैठक में चर्चा और जोर नई पीढ़ी को आज के दौर और चलन से युवाओं को जोड़ने पर विचार विमर्श हुआ। दिल्ली से पधारे सगीर साहब, इस्माईल , अब्दुल हमीद एवं असगर साहब अपने विचारों से अवगत कराया। शामली से खलील, खतौली से मुबीन,अफजाल, आबिद एडवोकेट, मो. शाहिद, बुढ़ाना से जाकिर, सरधना से इस्माईल, दिल्ली से सगीर,मो. अगर, यूसुफ, सलीम,मुबीन,पानीपत से सनव्वर, ...