मिर्च की सप्लाई के नाम पर कारोबारी से 21 लाख की ठगी
नोएडा, अगस्त 17 -- नोएडा, वरिष्ठ संवाददाता। इंडियामार्ट के जरिये मिर्च की खरीद के लिए संपर्क करना ग्रेटर नोएडा के एक कारोबारी को भारी पड़ गया। आरोप है कि आंध्र प्रदेश की एक एक्सपोर्ट फर्म के निदेशक ने 30 मीट्रिक टन एस-7 तेजा मिर्च की सप्लाई का झांसा देकर कारोबारी से 21 लाख रुपये एडवांस ले लिए। रकम लेने के बाद न तो मिर्च की सप्लाई की गई और न ही रुपये लौटाए। पीड़ित की शिकायत पर साइबर क्राइम पुलिस स्टेशन में आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी और विश्वासघात समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज किया गया है। सेक्टर-बीटा-2 निवासी विष्णु कुमार शर्मा ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह जैविक खाद के कारोबार से जुड़े हैं। जनवरी 2025 में उन्होंने इंडियामार्ट ट्रेडिंग प्लेटफॉर्म पर मिर्च की खरीद के लिए जानकारी तलाश की थी। इसी दौरान उनका संपर्क आंध्र प्रदेश के गुंटूर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.