हरदोई, अगस्त 29 -- हरदोई। आयुक्त खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन तथा जिलाधिकारी के निर्देश पर जनपद में खाद्य पदार्थों में मिलावटखोरी एवं असुरक्षित खाद्य सामग्री की बिक्री पर प्रभावी रोकथाम के लिए शनिवार को छापेमारी की कार्यवाही की गई। खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने पुलिस बल के साथ मिठाई और स्नैक्स आउटलेट 'मिर्चा राम स्वीट्स' पर अचानक छापा मारा। निरीक्षण के दौरान परिसर में अनियमितताएं एवं भारी मात्रा में गंदगी पाई गई। इस पर आउटलेट बंद करने का फरमान सुनाया गया। खाद्य विभाग के अनुसार फ्रिज के अंदर चूहों का कब्जा पाया गया। कई स्थानों पर काला फफूंद लगा हुआ था। कच्चा माल भारी गंदगी के बीच बेतरतीब ढंग से रखा पाया गया। परिसर के फर्श पर कई जगह गंदा पानी भरा हुआ था। किचन में भी गंदगी पाई गई। बने हुए खाद्य पदार्थ खुले में रखे थे। तैयार किए जा रहे एवं ...