वाराणसी, दिसम्बर 8 -- वाराणसी। पड़ाव स्थित अघोर पीठ (श्रीसर्वेश्वरी समूह संस्थान देवस्थानम्, अवधूत भगवान राम कुष्ठ सेवा आश्रम) में मिर्गी रोग चिकित्सा शिविर लगा। आश्रम के वैद्य रंजीत कुमार ने 15 बच्चों सहित कुल 181 मिर्गी रोग से पीड़ितों को आयुर्वेदिक और फकीरी दवा दी। उन्होंने नशे से दूर रहने, परहेज और उचित खान-पान के निर्देश दिए। आश्रम के वैद्य बैकुंठनाथ पांडेय ने भी मरीजों को सुझाव दिए। दिन पूर्व ही आश्रम आए मरीजों और उनके सहयोगियों के ठहरने व भोजन की व्यवस्था संस्था ने निःशुल्क की थी। शिविर में उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों के अलावा बिहार, झारखंड, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, आसाम, राजस्थान, दिल्ली, महाराष्ट्र एवं नेपाल से मरीज भी आए थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...