जमशेदपुर, फरवरी 26 -- प्रोजेक्ट उल्लास के तहत मिर्गी से ग्रसित मरीजों के बेहतर उपचार, शीघ्र पहचान और प्रभावी प्रबंधन को लेकर जिला स्तरीय कार्यशाला सिविल सर्जन कार्यालय तथा जिला परिषद कार्यालय स्थित सभागार में आयोजित की गई। कार्यशाला में विशेषज्ञ चिकित्सक के रूप में अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान, नई दिल्ली (एम्स, नई दिल्ली) के न्यूरोलॉजिस्ट डॉ. ममता कुमारी, डॉ. हेमंत कुमार और डॉ. मयंक कुमार ने भाग लिया। उन्होंने मिर्गी रोग की पहचान, आपातकालीन प्रबंधन, दवा की नियमितता, दुष्प्रभावों की निगरानी और मरीजों व परिजनों में जागरूकता बढ़ाने पर विस्तृत जानकारी दी। विशेषज्ञों ने बताया कि समय पर सही उपचार और नियमित फॉलो-अप से मिर्गी को प्रभावी रूप से नियंत्रित किया जा सकता है। इसके अतिरिक्त मनोचिकित्सक डॉ. दीपक गिरि, डॉ. महेश हेम्ब्रम, चिकित्सा पदाध...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.