फतेहपुर, मार्च 25 -- खागा। कोतवाली के सुजरही गांव में बुधवार हादसे में एक युवक की जान चली गई। सुजरही गांव निवासी संतोष पासवान का 25 वर्षीय पुत्र सोनू कुमार खेती किसानी में अपने पिता का हाथ बंटाता था। बुधवार को वह में घर से खेतों की ओर जा रहा था। जैसे ही वह कटोघन माइनर के पास पहुंचा, तभी उसे अचानक मिर्गी का तेज दौरा पड़ा और वह नहर में औंधे मुंह गिर गया। आसपास से गुजर रहे राहगीरों ने युवक को गिरते देखा और तुरंत उसे बाहर निकालकर परिजनों को सूचना दी। घटना के बाद परिजन युवक को आनन-फानन में सीएचसी हरदो लेकर पहुंचे, जहां मौजूद डाक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने बताया कि सोनू को पहले से मिर्गी की बीमारी थी और उसे समय-समय पर दौरे आते रहते थे। युवक की असामयिक मौत से परिवार में कोहराम मच गया है। पत्नी, बच्चों और अन्य परिजनों का रो-रोकर बुरा...