मैनपुरी, जून 14 -- किशनी। थाना क्षेत्र के ग्राम मोहकमपुर में मिर्गी के दौरे से परेशान विवाहिता की मौत हो गई। तबीयत बिगड़ने पर परिवार के लोग उसे जिला अस्पताल लेकर आए। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के बाद परिजनों के हवाले कर दिया। किशनी थाना क्षेत्र के ग्राम मोहकमपुर निवासी सरिता पत्नी विनय कुमार मिर्गी के दौरे से परेशान रहती थी। एक दिन पूर्व उसे मिर्गी के दौरे पड़े तो उसकी तबीयत खराब हो गई। हालत बिगड़ने पर परिवार के लोग उसे जिला अस्पताल लेकर आ रहे थे। लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। यह भी पढ़ें- मिर्गी का दौरे पड़ने से विवाहिता की मौत, मचा कोहराम परिवार के लोग उसे अस्पताल लेकर आए जहां चिकित्सकों ने भी उसे मृत घोषित कर दिया। मृतका एक बेटी की मां थी। 27 फरवरी 2020 को...