लातेहार, अप्रैल 14 -- बालूमाथ,प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र के अमरवाड़ीह पंचायत के बनवार पखूरवां गांव में मंगलवार को एक दर्दनाक हादसे में 15 वर्षीय किशोरी की मौत हो गई। मृतका की पहचान निर्मल गंझू की पुत्री खुशबू कुमारी के रूप में हुई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार खुशबू कुमारी अपने घर के समीप स्थित ईंट भट्ठा के पास गई थी। इसी दौरान उसे अचानक मिर्गी का दौरा पड़ा और वह पास ही मौजूद पानी से भरे गड्ढे में असंतुलित होकर गिर गई। कुछ समय तक किसी की नजर उस पर नहीं पड़ी,जिससे वह पानी में डूबी रही और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही परिजन आनन फानन में उसे बालूमाथ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए,जहां चिकित्सक अशोक कुमार एवं अलीशा टोप्पो ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। यह भी पढ़ें- कुएं में गिरने से युवती की मौत इस हृदयविदारक घटना ...