नई दिल्ली, अक्टूबर 5 -- नई दिल्ली। प्रमुख संवाददाता दिल्ली विश्वविद्यालय के मिरांडा हाउस कॉलेज में सोमवार को कार्बन गार्डन की स्थापना की गई। इसका उद्घाटन दिल्ली विश्वविद्यालय के वनस्पति विज्ञान विभाग के प्रमुख और रिसर्च, इनोवेशन एंड एंटरप्रेन्योरशिप काउंसिल के अध्यक्ष प्रो. दीनबंधु साहू ने किया। इसका उद्देश्य वातावरण में कार्बन के अवशोषण को बढ़ाने, जैव विविधता को बढ़ावा देने और प्रकृति आधारित समाधानों के जरिये जलवायु परिवर्तन के प्रति जागरूकता पैदा करना है। ज्ञात हो कि इससे पहले डीयू के वनस्पति विज्ञान विभाग में कार्बन गार्डन की स्थापना हुई थी。

कार्बन गार्डन का महत्व प्रो. साहू ने कहा कि दिल्ली जैसे शहरों में हरित क्षेत्रों की भूमिका बेहद महत्वपूर्ण है। कार्बन गार्डन पर्यावरण संरक्षण के साथ छात्रों को प्रकृति से जोड़ने और उनके मानसिक स्व...