नई दिल्ली, मार्च 23 -- नई दिल्ली, प्र. सं.। दिल्ली विश्वविद्यालय के मिरांडा हाउस के प्लेसमेंट प्रकोष्ठ की ओर से वार्षिक रोजगार, प्रशिक्षण और ज्ञान मेला 'क्रिसलिस' का आयोजन किया गया। इस मेले का उद्देश्य छात्रों को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराना, संस्थानों के साथ संवाद बढ़ाना और उनके पेशेवर विकास को प्रोत्साहित करना रहा। मेले में 40 से अधिक राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय कंपनियां ने हिस्सा लिया। इन कंपनियों ने छात्राओं को रोजगार और प्रशिक्षण के कई अवसर उपलब्ध कराए। उद्घाटन सत्र में संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) में सफलता प्राप्त करने वाली पूर्व छात्राओं पुनिशा कर्दम और वंशिका भगत ने अपने अनुभव साझा किए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...