नई दिल्ली, जनवरी 29 -- नई दिल्ली। प्रमुख संवाददाता डीयू के मिरांडा हाउस कॉलेज ने छात्राओं को हेलमेट के प्रयोग के लिए प्रोत्साहित करने के लिए अपने यहां हेलमेट अड्डा बनाया है।यहां छात्राएं अपना आईडी कार्ड जमा कर हेलमेट ले सकती हैं। गुरुवार को इसका उद्घाटन किया गया। 'हेलमेट अड्डा' का औपचारिक उद्घाटन कॉलेज की प्राचार्या प्रो. (डॉ.) बिजयलक्ष्मी नंदा,सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय(सड़क सुरक्षा) के निदेशक रामेन्द्र प्रताप शुक्ला, सहित अन्य संकाय सदस्यों और छात्राओं की उपस्थिति में किया गया। कॉलेज का कहना है कि इस पहल के अंतर्गत मिरांडा हाउस परिसर में 20 हेलमेटों के साथ 'हेलमेट अड्डा' स्थापित किया गया है, जो छात्राओं को हेलमेट पहनने के लिए प्रोत्साहित करने और सड़क सुरक्षा के प्रति संवेदनशील बनाने हेतु एक संसाधन केंद्र के रूप में कार्य करेगा। क...