रुडकी, मार्च 17 -- रुड़की। दिल्ली विश्वविद्यालय के मिरांडा हाउस के भूगोल विषय के 15 छात्र-छात्राओं ने मंगलवार को एनआईएच का शैक्षिक भ्रमण किया। डॉ. संजय कुमार के नेतृत्व में फैकल्टी ने संस्थान के निदेशक डॉ. वाईआरएस राव से शिष्टाचार भेंट की। तकनीकी प्रकोष्ठ के उप प्रभारी डॉ. संतोष मुरलीधर पिंगले ने छात्रों को संस्थान की कार्यप्रणाली, शोध गतिविधियों तथा विभिन्न क्षेत्रों में किए जा रहे कार्यों की जानकारी दी। फोटो समाचार

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...