नई दिल्ली, मार्च 7 -- नई दिल्ली, प्र. सं.। दिल्ली विश्वविद्यालय के प्रतिष्ठित कॉलेज मिरांडा हाउस की 12 छात्राओं ने सिविल सर्विस परीक्षा 2025 में सफलता हासिल कर कॉलेज का नाम रोशन किया है। कॉलेज से प्राप्त जानकारी के अनुसार, इस वर्ष मिरांडा हाउस की छात्रा रहीं आस्था जैन ने 9वीं रैंक हासिल कर सबसे बेहतर प्रदर्शन किया है। वह 2022 बैच की छात्रा हैं और उन्होंने बीए (प्रोग्राम) में राजनीति विज्ञान और अर्थशास्त्र की पढ़ाई की है। इसके अलावा दीक्षा चौरसिया ने इतिहास ऑनर्स से पढ़ाई करते हुए 44वीं और सोनाली झा ने 89वीं रैंक हासिल की। अन्य सफल छात्राओं में मानसी डागर, देवांगी मीणा, गरिमा, अनीता, गरिमा शर्मा, नेहा, वंशिका भगत, पुनिशा कर्दम, आस्था सिंह ने भी परीक्षा में सफलता हासिल की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वा...