एटा, मई 15 -- संदिग्धवस्था में विवाहिता ने फांसी लगाकर जान दे दी। आत्महत्या के पीछे क्या कारण यह पता नहीं चल सका। जानकारी पर मायके पक्ष के लोग भी मौके पर पहुंच गए। पुलिस मामले की जांच कर रही है। थाना बागवाला क्षेत्र के गांव भागपुर निवासी राधा (25) पुत्री भूदेव की शादी चार जून 2025 को सोनू निवासी हजरतपुर थाना मिरहची के साथ हुई थी। गुरुवार की देरशाम को ससुराल पक्ष के लोग घर के बाहर बैठे थे। कुछ देर बाद जब वह अदंर गए तो देखा राधा फांसी के फंदें पर झूल रही है। मामले की जानकारी मायके पक्ष के लोगों को दी गई। पोस्टमार्टम पर आए राधा के भाई ने बताया कि उसने फांसी लगाकर ली है। सूचना मिलने पर हम लोग भी पहुंच गए। अभी तक कोई कारण पता नहीं चल सका है। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। पुलिस को किसी प्रकार की कोई तहरीर नहीं मिली ...