भागलपुर, अगस्त 28 -- भागलपुर। शब्दयात्रा‌ भागलपुर के राष्ट्रव्यापी आह्वान पर मिरजानहाट उच्च विद्यालय भागलपुर में गुरुवार को राष्ट्रकवि कवि गोपाल सिंह नेपाली की 115वीं जयंती-मास का आयोजन किया गया। कार्यक्रम अध्यक्षता करते हुए प्रधानाध्यापक कुमार पद्माकर ने नेपाली के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डालते हुए कहा नेपाली की कविताएं आज भी प्रसांगिक हैं। विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने नेपाली के गीतों एवं कविताओं का पाठ किया। आयोजन का संचालन छात्रा उरूज फातिमा और आंचल कुमारी ने किया। कार्यक्रम का संयोजन संगीत शिक्षिका कुमारी, प्रियम प्रिया, नृत्य शिक्षिका श्वेता भारती और आकांक्षा राजन ने किया। मौके पर शिक्षक पिंकू सिंह, कोमल कुमारी, स्वाति प्रिया, कृष्ण कुमार सहित अन्य कर्मियों ने अपनी सहभागिता दी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्...