गढ़वा, मार्च 16 -- धुरकी, प्रतिनिधि। थानांतर्गत मिरचइया गांव में आयोजित 9 दिवसीय श्री शतचंडी महायज्ञ के अंतिम दिन सोमवार को श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। यज्ञ का समापन भव्य और श्रद्धामय वातावरण में हुआ। दूर-दूर से पहुंचे श्रद्धालुओं ने मां दुर्गा की आराधना कर आशीर्वाद प्राप्त किया। भंडारे में प्रसाद ग्रहण किया। पूरे गांव में भक्ति और आस्था का माहौल देखने को मिला। यज्ञ मंडप में विद्वान वृंदावन दास महाराज व उनके सहयोगी पंडितों ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना, हवन और मां भगवती की आरती की गई। वैदिक मंत्रोच्चार से पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया। श्रद्धालुओं ने यज्ञ में आहुति देकर परिवार और क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना की। महायज्ञ के समापन के अवसर पर विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। उसमें श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। भंडारे की व्यवस्था यज्ञ समिति ...