मियाद खत्म होने के बाद भी बाढ़ बचाव के कार्य अधूरे
फरीदाबाद, जुलाई 1 -- फरीदाबाद, केशव भारद्वाज। मानसून कभी भी दस्तकदे सकता है, लेकिन बाढ़ बचाव के कार्य अभी पूरे नहीं हुए हैं। ये कार्य 30 जून तक तक पूरे करने होते हैं, लेकिन तय समयसीमा बीतने के बाद भी यमुना किनारे पत्थरों की ठोकर बनाने का काम जारी है। विभागीय अधिकारियों का दावा है कि शेष कार्य 12 जुलाई तक पूरे कर लिए जाएंगे। सिंचाई विभाग द्वारा यमुना के अलीपुर तिलौरी, किड़ावली और छांयसा गांव के पास मई माह में पत्थरों की ठोकर बनाने का कार्य शुरू करवाया गया था। इन ठोकरों का उद्देश्य बरसात के दौरान तेज बहाव से होने वाले भूमि कटाव को रोकना और गांवों के साथ-साथ कृषि भूमि की सुरक्षा करना है। हालांकि, काम में हुई देरी के कारण बारिश शुरू होने के बावजूद निर्माण कार्य जारी है。 यह भी पढ़ें- दो वर्षों से तालाब-बोरिंग योजना ठप, खरीफ सीजन में सिंचाई संक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.