पीलीभीत, जून 18 -- पीलीभीत। नगर पालिका प्रशासन द्वारा पीपीपी मॉडल पर बनाए जा रहे शॉपिंग कांप्लेक्स निर्माण के लिए दिए गए नोटिसों की मियाद पूरी हो गई। इसकी जानकारी सिटी मजिस्ट्रेट को देकर पूरे मामले में मार्गदर्शन लिया गया। बताया गया कि दोबारा रिमांइडर जाएगा और बोर्ड बैठक में बोर्ड के समक्ष यह मामला रखा जाएगा। टनकपुर बरेली हाईवे पर स्थित नकटादाना चौराहे के पास ईओ आवास को खाली करा कर अब यहां पीपीपी मॉडल पर शॉपिंग कांप्लेक्स बनाया जाएगा। ऐसे में यहां पर संचालित दुकानों में काबिज लोगों को पालिका ने नोटिस जारी किया हुआ है। पर किसी ने अब तक दुकान को खाली नहीं किया है। हालाकि पिछले दिनों दुकानों पर काबिज लोगों ने लामबंद होकर डीएम के कार्यालय में गुहार लगाई थी। ताकि उन्हें छह माह का वक्त देकर राहत दी जाए। पर अब पहले चरण में दिए गए नोटिस की मियाद ...