धनबाद, जून 23 -- धनबाद में लंबे समय से किराया बकाया रखने वाले दुकानदारों के खिलाफ जिला परिषद अब सख्त कार्रवाई की तैयारी में है।

दुकानों का सील होना जिला परिषद ने स्पष्ट किया है कि निर्धारित समय सीमा के बावजूद बकाया राशि जमा नहीं करने वाले दुकानदारों की दुकानों को सील किया जाएगा। इस कार्रवाई का उद्देश्य लंबित राजस्व की वसूली सुनिश्चित करना और सरकारी संपत्तियों के उचित उपयोग को बढ़ावा देना है। जिला परिषद की लुबी सर्कुलर रोड, पुराना बाजार, बस स्टैंड और पुलिस लाइन क्षेत्र में 50 से अधिक दुकानों पर करोड़ों रुपये का किराया बकाया है। इन दुकानों के संचालकों को कई बार नोटिस जारी कर बकाया राशि जमा करने के निर्देश दिए गए थे। इसके बाद अंतिम तिथि 15 जून निर्धारित की गई थी, लेकिन कई दुकानदारों ने अब तक भुगतान नहीं किया।

राजस्व में नुकसान जिला परिषद क...