लखीमपुरखीरी, फरवरी 24 -- क्षेत्र के गांव मियांपुर, रविंद्र नगर के ग्रामीणों की मांग पर विधायक लोकेंद्र प्रताप सिंह के प्रयास से लखनऊ के लिए शुरू हुई सरकारी सेवा को लेकर पहले दिन बस पहुंचने पर ग्रामीणों ने रोली अक्षत लगाकर स्वागत किया है। मंगलवार को सरकारी बस मियांपुर पहुंचने पर ग्राम प्रधान मिथुन ढाली ने बस में रोली अक्षत लगाकर पूजन किया है। बस सुबह 7 बजे गांव पहुंचकर वहां से यात्रियों को लेकर गांव अटसार, पलिया,भट्ठीचक, मड़ैया और शाहपुर राजा होते हुए मोहम्मदी पहुंचकर लखनऊ 12 पहुंचकर वहां से 1 बजे वापस होते हुए गांव पहुंचेगी जिससे लोगों ने इस सुविधा के लिए विधायक का आभार जताया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...