सुल्तानपुर, दिसम्बर 13 -- गोसाईंगंज, संवाददाता। कूरेभार विकास क्षेत्र के सुदनापुर में शनिवार को सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक मिनी स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर मुख्य चिकित्सा अधीक्षक आरके मिश्रा की अध्यक्षता एवं एसएसके नोडल अधिकारी डॉ. राम धीरेन्द्र की देखरेख में संपन्न हुआ। शिविर का उद्घाटन फीता काटकर डॉ. श्वेता सिंह ने किया, जबकि चिकित्सा अधीक्षक शैलेश प्रताप सिंह द्वारा प्रशस्ति पत्र एवं मोमेंटो प्रदान किया गया। शिविर में पहुंचे 250 लाभार्थियों की एचआईवी व सिफलिस स्क्रीनिंग, टीबी, हेपेटाइटिस बी/सी, शुगर जांच सहित आवश्यक औषधियों का वितरण किया गया। इसके साथ ही अन्य स्वास्थ्य सेवाओं के लिए संपूर्ण सुरक्षा केंद्र सुलतानपुर आने के लिए लोगों को प्रेरित किया गया। इस दौरान एसएसके मैनेजर प्रनीत कुमार, परामर्शदाता सत्य नारायण सिंह, शैल...