रायबरेली, फरवरी 28 -- तिलोई। गांव में खेल मैदान और मिनी स्टेडियम बनने से ग्रामीण क्षेत्र की खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ने का सशक्त मंच मिलेगा। उक्त बात प्रदेश सरकार के राज्य मंत्री मयंकेश्वर शरण सिंह ने तिलोई क्षेत्र के रमई ग्राम पंचायत में मनरेगा योजना के तहत निर्मित मिनी स्टेडियम के लोकार्पण अवसर पर कही। इस दौरान कुल 26 अन्य विकास कार्यों का भी लोकार्पण किया गया। राज्यमंत्री ने कहा कि दृढ़ इच्छाशक्ति और समर्पण से सीमित संसाधनों में भी गांव का समग्र विकास संभव है। उन्होंने रमई की महिला ग्राम प्रधान अंकिता सिंह की सराहना करते हुए कहा कि छोटी ग्राम पंचायत होने के बावजूद उन्होंने उल्लेखनीय विकास कार्य कराए हैं, जो अन्य प्रधानों के लिए प्रेरणास्रोत हैं। कार्यक्रम के उपरांत राज्यमंत्री ने खेल मैदान में पौधरोपण किया तथा परिसर का निरीक्षण कर विकास क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.