मिनी स्टेडियम निर्माण की मांग तेज, सभासद ने खेल मंत्री को सौंपा पत्र
कुशीनगर, मई 17 -- कुशीनगर। सुकरौली नगर पंचायत में मिनी स्टेडियम निर्माण की मांग को लेकर शुक्रवार को नगर पंचायत के सभासद अष्टभुजा श्रीवास्तव कान्हा ने लखनऊ पहुंचकर प्रदेश सरकार के खेल एवं युवा कल्याण मंत्री गिरीश चन्द्र यादव से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने सुकरौली नगर पंचायत में मिनी स्टेडियम निर्माण और अन्य बुनियादी सुविधाओं के विकास के लिए पत्र सौंपा। सभासद अष्टभुजा श्रीवास्तव ने मंत्री को अवगत कराया कि सुकरौली को नगर पंचायत का दर्जा मिले करीब पांच वर्ष बीत चुके हैं, लेकिन अब तक क्षेत्र में युवाओं के खेलकूद और शारीरिक गतिविधियों के लिए किसी मिनी स्टेडियम या समुचित खेल मैदान की व्यवस्था नहीं हो सकी है। इससे स्थानीय युवाओं को प्रतिभा निखारने का अवसर नहीं मिल पा रहा है और उन्हें अन्य क्षेत्रों पर निर्भर रहना पड़ता है।
स्थानीय सुविधाओं की ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.