आगरा, फरवरी 16 -- सोरों के गांव नगला भूतल में स्थित पंडित दीनदयाल उपाध्याय इंटर कालेज के निकट मिनी स्टेडियम के निर्माण कार्य में विद्युत पोल बाधा बन रहे हैं। ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से मिनी स्टेडियम परिसर से होकर गुजर रहे विद्युत पोल व तार हटाए जाने की मांग की है। सोमवार को हिमायूंपुर के ग्राम प्रधान मनोज कुमार शर्मा ने बताया कि सोरों की ग्राम पंचायत तिंबरपुर के मजरा नगला भूतल में मिनी स्टेडियम का निर्माण हो रहा है। जिस स्थान पर स्टेडियम बन रहा है। उस क्षेत्र में होकर विद्युत लाइन गुजर रही है। जिसकी वजह से मिनी स्टेडियम के निर्माण में देरी हो रही है। कार्यदायी संस्था ने विद्युत विभाग को तार हटाने के लिए पत्र भी भेजे हैं। उसके बाद भी विद्युत विभाग तार हटाने में कोई रूचि नहीं दिखा रहा है। जिला प्रशासन विद्युत विभाग के अधिकारियों को विद्यु...