भदोही, अप्रैल 10 -- ज्ञानपुर, संवाददाता। विभूति नारायण राजकीय इंटर कालेज मैदान में शुक्रवार को चार करोड़ 92 लाख की लागत से बनने वाले इनडोर मिनी स्टेडियम का भूमि पूजन विधायक ज्ञानपुर विपुल दुबे ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच की। भूमि पूजन को पहुंचे विधायक का स्थानीय लोगों ने माल्यार्पण कर भव्य स्वागत किया। शंखनाद संग मंत्रोच्चार शुरू हुआ तो पूरा माहौल धर्ममय बन गया। इस दौरान विधायक ने कहा कि चार करोड़ 92 लाख की लागत से इनडोर मिनी स्टेडियम का निर्माण होने से क्षेत्रीय युवाओं की प्रतिभा में निखार होगा। विधान सभा क्षेत्र में विकास कार्य का क्रम निरंतर चलता रहेगा। जनता की सेवा को सदैव समर्पित रहता हूं और आगे भी रहूंगा। इस मौके पर वीएनजीआईसी के प्राचार्य आलोक तिवारी, चेयरमैन ज्ञानपुर घनश्याम दास गुप्ता, रमेश पासी, रमेश पांडेय, कुंवर प्रमोद चंद्र मौर...