गंगापार, फरवरी 9 -- सहसों ब्लाक के थानापुर में खेल के लिए बन रहे मिनी स्टेडियम का सोमवार को मुख्य विकास अधिकारी, प्रयागराज हर्षिका सिंह ने निरीक्षण किया। उन्होंने मिनी स्टेडियम बनवा रहे अभियंता व ठेकेदार से निर्माण संबधी जानकारी हासिल किया। स्टेडियम निर्माण के लिए वहां पर रखें गए ईट की जांच करवाया। ईट की गुणवत्ता खराब दिखाई देने पर चेतावनी देते हुए कहा कि इसमें अव्वल दर्जे का ईंट प्रयोग किया जाए। मिनी स्टेडियम के निर्माण कार्य में हो रहे देरी पर नाराजगी जताते हुए इसे समय से पूरा किए जाने का आदेश दिया। इस मौके पर युवा समाज कल्याण अधिकारी गुलशन शर्मा तथा अभियंता को मानक के अनुरूप कार्य कराने एवं अपनी देखरेख में समय से अच्छी सामग्री का प्रयोग करते हुए बनवाने का निर्देश दिया। मिनी स्टेडियम की जांच के बाद सहसों विकास खंड का निर्माणाधीन कार्याल...