बागेश्वर, अप्रैल 5 -- तहसील के धराडी गांव में मिनी स्टेडियम पूरा नहीं होने पर ग्रामीणों ने कड़ी आपत्ति जताई है। विरोध में ग्रामीाणों ने प्रदर्शन किया। कहा कि भूमि दान देने के बाद भी आज तक स्टेडियम पूरा नहीं हो रहा है। चेतावनी दी कि यदि मांग पूरी नहीं हुई तो आंदोलन किया जाएगा। ग्रामीणों ने बताया कि 48 लाख की लागत से नौ साल पहले स्टेडियम का निर्माण शुरू हो गया। कार्यदाई संस्था पेयजल निगम रानीखेत ने अभी तक निर्माण कार्य पूरा नहीं किया है, जबकि गांव के माजिला बंधुओं ने 11 नाली भूमि दान की थी। मुख्यमंत्री, विद्यायक पूर्व विधायक, जिलाधिकारी, उपजिलाधिकारी, क्रीड़ाधिकारी से कई बार गुहार लगाई, लेकिन आज तक पूरा नहीं हो पाया है। 92 वर्षीय पूर्व शिक्षक रूप सिंह माजिला ने बताया न यहां शौचालय है, न चेंजिंग रूम, न मैदान समतलीकरण और न ही सडक, पेयजल और बि...