कन्नौज, जुलाई 30 -- कन्नौज। पशुपालकों को आत्मनिर्भर बनाने और ग्रामीण क्षेत्र में दुग्ध उत्पादन बढ़ाने के लिए संचालित मिनी नन्दनी कृषक समृद्धि योजना किसानों के लिए आय बढ़ाने का बेहतर अवसर लेकर आई है। योजना के तहत गिर, साहीवाल और थारपारकर जैसी उन्नत नस्ल की 10 दुग्धारू गायों की डेयरी इकाई स्थापित की जाएगी। परियोजना की कुल लागत 23.60 लाख रुपये निर्धारित है, जिस पर लाभार्थी को 50 प्रतिशत यानी अधिकतम 11.80 लाख रुपये का अनुदान दो चरणों में दिया जाएगा। मुख्य पशुचिकित्साधिकारी डॉ. सरदूल सिंह ने बताया कि योजना का उद्देश्य किसानों की आय बढ़ाने के साथ ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार के अवसर पैदा करना और दुग्ध उत्पादन को बढ़ावा देना है। जनपद में योजना के तहत छह लाभार्थियों का लक्ष्य निर्धारित किया गया है, जिसमें तीन पुरुष और तीन महिला लाभार्थी शामिल हैं...