फर्रुखाबाद कन्नौज, जुलाई 26 -- फर्रुखाबाद, संवाददाता। नंद बाबा दुग्ध मिशन की ओर से संचालित मिनी नंदिनी कृषक समृद्धि योजना में पोर्टल पर आवेदन प्राप्त किए जाने की तारीख बढ़ गयी है। अब 31 जुलाई तक इसमें आवेदन किए जा सकते हैं। इसको लेकर दुग्ध आयुक्त की ओर से आदेश जारी कर दिये गये हैं। इस योजना के अंतर्गत दो स्वदेशी उन्नत नस्ल की गाय की इकाई स्थापित करने पर अधिकतम 80 हजार का अनुदान मिलेगा। योजना के लिए आनलाइन आवेदन भी मान्य होंगे। इस योजना में बाहय प्रदेश से गिरि, साहिवाल और हरियाणा नस्ल की उन्नत गाय के क्रय पर अनुदान मिलेगा। दो गाय की इकाई की स्थापना लागत का 40 फीसदी अधिकतम 80 हजार तक अनुदान अनुमन्य है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...