मिनी नंदिनी कृषक समृद्धि योजना में आवेदन 31 जुलाई तक करें
पीलीभीत, जुलाई 30 -- पीलीभीत। पशुपालन विभाग की मिनी नंदिनी कृषक समृद्धि योजना में हाईटेक डेयरी खोलने के लिए अब तक 150 से अधिक आवेदन प्राप्त मिल चुके हैं। आवेदन करने की तिथि को 31 जुलाई कर दिया गया है। दूध उत्पादन को बढ़ाने और गौ पालकों को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के उद्देश्य से मिनी नंदिनी कृषक समृद्धि योजना चलाई जा रही है। योजना के तहत जिले में दस गायों की क्षमता वाली हाइटेक डेयरी इकाइयों की स्थापना की जानी है। इसको लेकर इस बार जिले को छह डेयरी का लक्ष्य मिला है। पिछले वर्ष आठ डेयरी का लक्ष्य था। पहले आवेदन की अंतिम तिथि 21 जुलाई थी, जो अब बढ़ाकर 31 जुलाई कर दी गई। अभी तक 150 से अधिक ऑनलाइन आवेदन किए जा चुके हैं। सीवीओ डॉ. प्रवीण कुमार त्यागी ने बताया कि डेयरी योजना में पचास फीसदी अनुदान दिया जाएगा। आवेदन करने की तिथि को बढ़ा दिया गया ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.