हजारीबाग, दिसम्बर 13 -- केरेडारी, प्रतिनिधि। केरेडारी प्रखंड के कृषि फार्म के मैदान में शुक्रवार शाम मिलन मेला, मिनी डिजलीलैंड एवं मीना बाजार का उद्घाटन प्रमुख सुनीता देवी, उपप्रमुख अमेरिका महतो, आजसू प्रखंड अध्यक्ष पंकज साहा, भाजपा महामंत्री नरेश कुमार महतो, बहादुर राम, चमेली राम, गुरुदयाल साव सहित दर्जनों लोगों ने फीता काटकर एवं नारियल फोड़कर किया। इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि क्षेत्र में डिजलीलैंड व मेला लगने से बच्चों को मनोरंजन का एक अच्छा साधन मिलेगा। वहीं मेला प्रोपराइटर जीएम मुखर्जी ने कहा कि यह मेला नए वर्ष यानी 1 जनवरी तक चलेगा। यहां झूला, डिस्को, बच्चों के लिए ट्रेन, नाव झूला तथा मीना बाजार की व्यवस्था है। उन्होंने कहा कि बच्चों और युवाओं के मनोरंजन के लिए वे निरंतर प्रयासरत रहेंगे। इस मौके पर शंकर प्रसाद गुप्ता, कंचन यादव, राज...