देवघर, मार्च 18 -- देवघर, प्रतिनिधि नगर के सीता होटल के समीप सड़क किनारे खड़े मिनी ट्रक से चोरी कर ली गई है। मिनी ट्रक चालक ने नगर थाना में शिकायत दी है कि अज्ञात चोरों ने ट्रक का तिरपाल फाड़कर उसमें रखा सामान चुरा लिया। सूत्रों के अनुसार, ट्रक चालक रांची से डाबर कंपनी का खाने-पीने का सामान लेकर देवघर पहुंचा था। उसने ट्रक सीता होटल के समीप खाली जगह पर सड़क किनारे खड़ा किया और शौचालय जाने के लिए वहां से गया। जब वापस लौटा तो देखा कि ट्रक का तिरपाल फटा है और डाबर कंपनी का सामान गायब है। चोरों ने मौके से फरार हो गया। उसके बाद ट्रक चालक ने नगर थाना में शिकायत दर्ज कराई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...