मधेपुरा, दिसम्बर 31 -- कुमारखंड, निज संवाददाता। सरकार सात निश्चय योजना के तहत हर घर नल से जल देने के लिए काफी जद्दोजहद कर रही है। दूसरी ओर विभागीय लापरवाही का एक नमूना प्रखंड के परमानंदपुर पंचायत में देखने को मिल रहा है। परमानंदपुर पंचायत में करीब 10 वर्ष से पहले 2015-16 में बने सौर ऊर्जा से संचालित वाटर पंप (मिनी नल जल) से लोगों को नल के द्वारा दिए जा रहे पानी हर जगह नल खराब रहने से या नल टूटे होने से जल आपूर्ति बाधित है। शुद्ध पेयजल योजना के तहत आम लोगों को स्वच्छ पानी देने के लिए लाखों की लागत से करीब डेढ़ किलोमीटर तक निर्मित सोलर ऊर्जा से संचालित मिनी जलापूर्ति योजना से जो थोड़ा बहुत पानी निकल भी रहा था वह पानी भी निकलना करीब तीन चार वर्ष सेेे उपर हो रहे हैं बंद है। कुछ वर्ष तो पंचायत में जगह-जगह लगे नल टूटे रहने से पंप चालू होते ही न...