छपरा, जनवरी 30 -- कैड के साथ-साथ जुर्माना भी लगा छपरा कोर्ट के एडीजे आठ ने सुनाया अपना निर्णय छपरा, नगर प्रतिनिधि सारण जिले में अवैध हथियार निर्माण के खिलाफ कोर्ट ने एक बार फिर सख्त संदेश दिया है। छपरा कोर्ट के जिला एवं सत्र न्यायाधीश अष्टम अनील कुमार भारद्वाज ने मिनी गन फैक्ट्री संचालित करने के मामले में बड़ा फैसला सुनाते हुए आरोपी को कड़ी सजा सुनाई है। शुक्रवार को दरियापुर थाना में दर्ज प्राथमिकी की सुनवाई पूरी करते हुए न्यायालय ने दरियापुर थाना क्षेत्र के नाथा निवासी सुजीत शर्मा को आर्म्स एक्ट के तहत दोषी करार दिया। न्यायालय ने आरोपी को आर्म्स एक्ट की धारा 25(1 ए) के अंतर्गत 10 वर्ष के सश्रम कारावास की सजा सुनाई है। इसके साथ ही पांच हजार रुपये का अर्थदंड भी लगाया गया है। जुर्माना की राशि अदा नहीं करने की स्थिति में आरोपी को अतिरिक्त छह...