बिहारशरीफ, अगस्त 27 -- देसी कट्टा व राइफल का हो रहा था निर्माण : बरामद सामानों से पुलिस ने अंदेशा जताया है कि यहां देसी कट्टा व राइफल का निर्माण हो रहा था। ऐसा लगता है कि हथियार निर्माण का गोरखधंधा रात में चलता था और दिन में उपकरणों को छिपा दिया जाता था। हालांकि, पुलिस ने गुरुवार की सुबह छापेमारी की। उपकरणों को जमीन खोदकर बाहर निकाला गया। पुलिस ने यह भी अंदेशा जताया है कि इस गोरखधंधे में अन्य लोग भी शामिल हैं। उनकी पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...