फर्रुखाबाद कन्नौज, फरवरी 1 -- फर्रुखाबाद। मिनी कुंभ के रूप में मशहूर मेला श्री रामनगरिया में कड़ाके की सर्दी का कोई असर नहीं दिख रहा है। हजारों श्रद्धालुओं ने शनिवार को भी पतित पावनी गंगा मां की धारा में डुबकी लगायी। माघी पूर्णिमा से पहले ही मेले में गजब का उत्साह दिख रहा है। मेला श्री रामनगरिया की विदाई से पहले श्रद्धालु उलझन में हैं। क्योंकि एक माह से कल्पवास के बाद उन्हें जो आनंद मिला उसको वह भूल नहीं पा रहे हैं। पांचालघाट के पतित पावनी तट पर करीब चार किलोमीटर एरिया में अध्यात्म नगरी में 30 से 35 हजार साधु संत और कल्पवासी गंगा मइया की साधना में लीन हैं। कल्पवास अब पूरा होने को है इसके लिए अब कम वक्त ही बचा है। ऐसे समय में श्रद्धालु मां गंगा मइया की जबरदस्त आराधना में जुटे हैं। हरदोई, शाहजहांपुर, एटा, मैनपुरी, फिरोजाबाद, बरेली, बदायूं जै...