फर्रुखाबाद कन्नौज, जनवरी 22 -- फर्रुखाबाद। मेला श्री रामनगरिया में अब रौनक इस कदर बढ़ रही है कि पूरे क्षेत्र में अब पैर रखने तक की जगह नहीं बची है। मनोरंजन और कारोबार के क्षेत्र में जबरदस्त भीड़ उमड़ रही है। गुरुवार को दोनों क्षेत्रों में भारी भीड़ से जाम जैसी स्थिति दिखायी पड़ी। इससे पुलिस प्रशासन की भी चुनौती बढ़ गयी है। शहर के अलावा गैर जनपदों से श्रद्धालु बड़ी संख्या में मिनी कुंभ में पहुंच रहे हैं जो कि गंगा स्नान के साथ ही यहां मेले का लुत्फ उठाना नहीं भूल रहे हैं। बाजार क्षेत्र में सुबह दस बजे से ही जबरदस्त भीड़ उमड़ पड़ी। इससे सीढी नंबर 1 से 5 तक के बाजार में लाखों रुपये की खरीदारी हुई। लोग फर्नीचर, कपड़ों से लेकर विभिन्न तरह की वस्तुयें खरीदने के लिए दुकानों पर जुटे रहे। मनोरंजन के क्षेत्र में दो दिन के भीतर कारोबार में भी इजाफा हुआ है। लोग...