कन्नौज, जून 17 -- कन्नौज। केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में विकसित भारत संकल्प यात्रा के अंतर्गत राजकीय मेडिकल कॉलेज तिर्वा के ऑडिटोरियम में आयोजित प्रबुद्धजन सम्मेलन में किसानों को आधुनिक और वैज्ञानिक खेती के लिए प्रोत्साहित किया गया। कार्यक्रम में प्रदेश सरकार के राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार समाज कल्याण विभाग असीम अरुण, ऊर्जा एवं अतिरिक्त ऊर्जा राज्यमंत्री कैलाश राजपूत सहित अन्य जनप्रतिनिधियों ने किसानों को कृषि संबंधी सुविधाएं प्रदान कीं। सम्मेलन के दौरान पांच किसानों को मृदा स्वास्थ्य कार्ड तथा पांच किसानों को अरहर और उड़द की मिनी किट बीज वितरित किए गए। जनप्रतिनिधियों ने कहा कि मृदा स्वास्थ्य कार्ड के माध्यम से किसान अपनी भूमि की उर्वरा शक्ति और आवश्यक पोषक तत्वों की जानकारी प्राप्त कर वैज्ञानिक तरीके से खेती कर सकेंगे...