मिनी और अंकिता ने राष्ट्रीय प्रो बोनो प्रतियोगिता में हासिल की जीत
गया, अप्रैल 17 -- दक्षिण बिहार केंद्रीय विश्वविद्यालय (सीयूएसबी) के स्कूल ऑफ लॉ एंड गवर्नेंस (एसएलजी) की छात्रा मिनी सिन्हा और अंकिता रॉय ने देहरादून में आयोजित तीसरे राष्ट्रीय प्रो बोनो प्रतियोगिता में शीर्ष स्थान प्राप्त किया। देहरादून स्थित यूपीईएस यूनिवर्सिटी में इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में देशभर के विधि छात्रों ने भाग लिया, जिसका उद्देश्य प्रो बोनो विधिक सेवाओं की भावना को बढ़ावा देना और न्याय तक समान पहुंच सुनिश्चित करना था। मिनी सिन्हा और अंकिता रॉय ने अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन से सभी प्रतिभागियों को पीछे छोड़ते हुए ट्रॉफी अपने नाम की। दोनों छात्राओं ने प्रतियोगिता के दौरान विभिन्न राउंड्स में विधिक सहायता, सामुदायिक सहभागिता और हाशिए पर खड़े वर्गों को सहायता प्रदान करने के नवाचारी तरीकों की गहरी समझ प्रदर्शित की। नोडल अधिकारी डॉ. द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.