बांदा, दिसम्बर 28 -- बांदा। संवाददाता मिनी अलीगंज टीम ने लिटिल स्टार छनेहरा को एकतरफा मुकाबले में छह विकेट से पराजित कर दिया। चुंगी चैलेंज कप का उद्घाटन मैच जीत लिया। रविवार को चुंगी चैलेंज कप क्रिकेट टूर्नामेंट का भव्य समारोह के बीच आगाज हुआ। सपा युवजन सभा राष्ट्रीय सचिव ओमनारायण त्रिपाठी विदित ने क्रिकेट टूर्नामेंट का उद्घाटन किया। टास जीतकर मिनी अलीगंज टीम ने पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए लिटिल स्टार छनेहरा टीम निर्धारित 12 ओवर में 72 रनों पर ऑल आउट हो गई। जैद लाठिया ने 29 व फ़ुजैल अहमद ने 12 रनों का योगदान दिया। मिनी अलीगंज टीम के बालर सौरभ राजपूत और लोकेश राजपूत ने तीन-तीन विकेट लिए। जवाब में मिनी अलीगंज टीम ने छह विकेट शेष रहते उद्घाटन मैच जीत कर अगले दौर में प्रवेश किया। मिनी अलीगंज टीम के बल्लेबाज विपि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.