हापुड़, मई 1 -- हापुड़, मिनीलैंड द ग्लोबल स्कूल में मजदूर दिवस पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। स्कूल के सभी सहायक कर्मचारियों को उनके महत्वपूर्ण योगदान पर सम्मानित किया गया। विद्यार्थियों ने तरह तरह के उपहार भेंट किए। साथ ही उनका आभार व्यक्त किया। विद्यार्थियों ने भाषण और कविताओं के माध्यम से श्रमिकों के कठिन कार्य को दर्शाया। इस मौके पर विद्यालय की प्रधानाचार्य पूनम भटनागर, अध्यापिका मीनू, कनिका आदि शामिल रही। यह भी पढ़ें- ब्रह्मादेवी स्कूल में श्रमिकों के कार्यों को विचारों से दर्शाया यह भी पढ़ें- डीपीएस में कर्मचारियों को उपहार बांटे यह भी पढ़ें- श्रमिक दिवस पर द गोल्ड पब्लिक स्कूल में कर्मचारियों को किया गया सम्मानित

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...