हापुड़, जनवरी 31 -- न्यू शिवपुरी स्थित मिनीलैंड कॉन्वेंट स्कूल में संत रविदास जयंती बड़ी धूमधाम से मनाई गई। इस दौरान विद्यार्थियों द्वारा कविता, भाषण एवं दोहे प्रस्तुत किए गए। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय की प्रधानाचार्या ऋचा शर्मा द्वारा संत रविदास एवं मां सरस्वती की प्रतिमा के सम्मुख दीप प्रज्जवलित करके किया। कक्षा पांच के शिवांश ने संत रविदास के कार्य के संबंध में बताया। स्कूल में बच्चों को संत रविदास की डॉक्यूमेंट्री दिखाई गई। प्रधानाचार्या ऋचा शर्मा ने बच्चों को बताया कि संत रविदास ने जाति भेद, ऊंच नीच का विरोध किया। ईश्वर तक पहुंचने के लिए जाति एवं धन जरूरी नहीं है। उप प्रधानाचार्या सीमा भटनागर समेत समस्त स्टॉफ का सहयोग रहा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.