बागेश्वर, फरवरी 11 -- बागेश्वर, संवाददाता। दो सूत्रीय मांगों को लेकर लोनिवि मिनिस्ट्रीयल कर्मियों ने कार्यालय के आगे धरना दिया। कर्मचारियों ने चेतावनी दी कि जल्द मांगें पूरी नहीं हुईं तो आंदोलन और तेज किया जाएगा। इसके कारण कार्यालय में लिपिक वर्ग का कार्य प्रभावित रहा। बुधवार को संगठन से जुड़े कर्मचारी अधिशासी अभियंता लोनिवि कार्यालय के बाहर एकत्रित हुए और नारेबाजी करते हुए धरना दिया। वक्ताओं ने कहा कि पारस्परिक स्थानांतरण समय पर नहीं होने और पदोन्नति सूची जारी न होने से कर्मचारियों में रोष है। उन्होंने कहा कि लंबे समय से लंबित मांगों को लेकर कर्मचारी आंदोलनरत हैं, लेकिन कई बार चेतावनी के बावजूद भी उनकी मांगें पूरी नहीं हो सकीं। कर्मचारियों ने कहा कि मजबूर होकर उन्हें पूर्ण कार्य बहिष्कार करना पड़ा है। जल्द मांगों पर कार्रवाई नहीं हुई तो ...