चम्पावत, सितम्बर 3 -- योगेश जोशी, चम्पावत। उत्तरांचल फेडरेशन ऑफ मिनिस्ट्रीयल सर्विसेज एसोसिएशन ने लंबित मांगों पर शासनादेश जारी नहीं किए जाने के विरोध में चरणबद्ध आंदोलन का ऐलान किया गया है। जिसके तहत सात से 19 सितम्बर तक काला फीता बांध विरोध जताएंगे। एसोसिएशन जिलाध्यक्ष विनोद कुमार और महामंत्री जीवन ओली ने बताया कि 21 से 24 सितम्बर तक कैबिनेट मंत्रियों को ज्ञापन सौंपे जाएंगे। 25 सितंबर को जिला और तहसील मुख्यालयों में एक दिनी धरना प्रदर्शन कर मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा जाएगा। पांच अक्तूबर को परेड ग्राउंड से सचिवालय तक मार्च निकालेंगे। शासनादेश नहीं होने पर उसी दिन से अनिश्चितकालीन कार्य बहिष्कार शुरू होगा। यह भी पढ़ें- Muzaffarnagar News: आमसभा में लंबित मांगों को लेकर आंदोलन का ऐलान बताया कि इसके लिए सौरभ चंद, विनोद कुमार, जीवन ओली, नगें...