प्रयागराज, जुलाई 8 -- रेलवे भर्ती बोर्ड ने मिनिस्ट्रियल और आइसोलेटेड कैटेगरी परीक्षा 2026 के अभ्यर्थियों के लिए मॉक टेस्ट लिंक जारी कर दिया है। 14 और 15 जुलाई को होने वाली परीक्षा से पहले उम्मीदवार rrbpryj.gov.in पर जाकर कभी भी मॉक टेस्ट देख सकते हैं। इस भर्ती के तहत कुल 312 पदों पर चयन होना है। इसमें जूनियर ट्रांसलेटर हिंदी, स्टाफ एंड वेलफेयर इंस्पेक्टर, चीफ ला असिस्टेंट, लैब असिस्टेंट ग्रेड-3, सीनियर पब्लिसिटी इंस्पेक्टर, पब्लिसिटी इंस्पेक्टर और साइंटिफिक असिस्टेंट जैसे पद शामिल हैं। अखिल भारतीय स्तर पर सबसे ज्यादा 202 पद जूनियर ट्रांसलेटर हिंदी के हैं। आरआरबी प्रयागराज के तहत 15 पदों पर तैनाती होगी। यह भी पढ़ें- Railway Apprentice Recruitment 2026: 10वीं पास के लिए रेलवे में 1853 अप्रेंटिस पदों पर निकली भर्ती, आज ही करें आवेदन

हिंदी ह...