अल्मोड़ा, सितम्बर 5 -- कमल पंत, अल्मोड़ा। 12 सूत्रीय मांगों के पूरा नहीं होने पर विभिन्न विभागों के मिनिस्ट्रियल कर्मियों में आक्रोश व्याप्त है। कर्मचारियों ने चरणबद्ध आंदोलन शुरू करने की चेतावनी दी है। सोमवार से कर्मचारी काली पट्टी बांधकर विरोध जताएंगे। उत्तरांचल फैडरेश्न ऑफ मिनिस्ट्रियल एसोसिएशन के जिला मंत्री महेंद्र सिंह गुसाई ने बताया कि सोमवार से 19 सितम्बर तक काला फीता बांधकर विभागवार सांकेतिक गेट मीटिंग करेंगे। 21 से 24 सितम्बर तक कैबिनेट मंत्रियों को ज्ञापन भेजे जाएंगे। 25 सितम्बर को प्रदर्शन व मुख्यमंत्री को ज्ञापन औश्र पांच अक्तूबर को प्रदेश स्तरीय रैली निकाल सचिवालय का घेराव किया जाएगा। अगर फिर भी कार्रवाई नहीं होती है तो कर्मचारी अनिश्चितकालीन आंदोलन को भी बाध्य होंगे। यह भी पढ़ें- मिनिस्ट्रियल कर्मचारी कल से चलाएंगे जनजागरण ...