बलरामपुर, सितम्बर 21 -- बलरामपुर संवाददाता। उत्तर प्रदेश मिनिस्ट्रियल कर्मचारी संघ शाखा बलरामपुर की नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। जिसमें पवन कुमार को जिलाध्यक्ष व आदितेंदर कुमार वर्मा को जिला महामंत्री चुना गया। जनपद सृजन के बाद पहली बार सभी पदाधिकारियों का चयन सर्व सम्मति से किया गया। शनिवार शाम कलेक्ट्रेट में उत्तर प्रदेश मिनीमिट्रियल कर्मचारी संघ शाखा बलरामपुर की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। जिसमें जिला संयोजक पवन कुमार ने राजस्व कर्मियों की समस्याओं पर चर्चा कर नई कार्यकारिणी के गठन का प्रस्ताव रखा। उपस्थित कर्मचारियों ने सर्वसम्मति से इस प्रस्ताव को पारित करते हुए पदाधिकारियों का चयन किया। जिसमें संरक्षक लक्ष्मी प्रसाद, जिलाध्यक्ष पवन कुमार, जिला मंत्री आदित्य कुमार वर्मा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष कपिल मदान, कनिष्ठ उपाध्यक्ष इरशाद अली,...