देहरादून, फरवरी 11 -- गोपेश्वर। लोक निर्माण में प्रदेश कार्यकारिणी के आह्वान पर लोक निर्माण विभाग के मिनिस्ट्रियल कर्मचारियों की कलमबंद हड़ताल जारी है। जिला मुख्यालय समेत पोखरी और अन्य ब्लाकों में लोनिवि मिनिस्ट्रियल कर्मचारियों की‌‌ हड़ताल से विभाग में कार्य पूरी तरह ठप्प हो गया है। इससे ठेकेदार परेशान हैं और योजनाएं निर्माण कार्य बाधित हो गए हैं। पदोन्नति और पारस्परिक स्थानांतरण की दो सूत्रीय मांगों को लेकर कर्मचारी अनिश्चितकालीन कलमबंद हड़ताल पर हैं और बुधवार को भी कर्मचारियों ने अपनी मांगों को लेकर नारेबाजी की। लोक निर्माण विभाग के प्रांगण में अनिश्चितकालीन कलमबंद हड़ताल पर रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...