गाजीपुर, जुलाई 1 -- सैदपुर, हिन्दुस्तान संवाद। ऑल इंडिया फेयर प्राइस डीलर्स एसोसिएशन के बैनर तले कोटेदारों ने बुधवार को उपजिलाधिकारी ज्योति चौरसिया को ज्ञापन सौंपकर मिनिमम इनकम गारंटी लागू करने और लाभांश बढ़ाने की मांग की। कोटेदारों ने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगों पर शीघ्र कार्रवाई नहीं हुई तो 28 जुलाई को विधानसभा का घेराव किया जाएगा। इसके बाद भी समाधान न मिलने पर अगस्त माह से राशन की उठान और वितरण कार्य का बहिष्कार किया जाएगा। जिलाध्यक्ष नरेंद्र पाल सिंह ने बताया कि वर्तमान में कोटेदारों को मात्र 90 रुपये प्रति कुंतल लाभांश मिलता है, जबकि हरियाणा, दिल्ली, गोवा और गुजरात जैसे राज्यों में यह दर काफी अधिक या मिनिमम इनकम गारंटी के रूप में दी जा रही है। उन्होंने कहा कि बढ़ती महंगाई में इस आय से परिवार का भरण-पोषण मुश्किल हो गया है। इस अवसर प...